Author: पंकज विश्वकर्मा

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही। जिले के शांत इलाके में 10 वर्षीय बच्चे की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रात में बच्चे को लेकर निकला आरोपी जानकारी के मुताबिक, आरोपी अर्जुन (25) मूलतः कोरबा के पसान ब्लॉक का निवासी है और मजदूरी करता है। 1 नवंबर की रात वह शराब के नशे में अपने मामा के घर पहुंचा। देर रात परिवार के सो जाने के बाद वह मामा के 10 वर्षीय बेटे को साथ लेकर बाहर टहलने निकला। विवाद के बाद हत्या इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज से दो दिवसीय नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हो रही है। इस आयोजन का संचालन छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर से करीब 115 प्रोफेशनल राइडर्स हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ के चयनित 50 बेस्ट राइडर्स को भी इस स्पर्धा में प्रदर्शन का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता की थीम है —  “सेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग, सेफ ड्राइविंग।”  तैयार हुआ स्पेशल जंपिंग ट्रैक जानकारी के अनुसार, आउटडोर स्टेडियम के पूरे ग्राउंड को समतल कर राइडर्स के लिए जंपिंग ट्रैक तैयार किया गया है, जिसकी ऊंचाई 3…

Read More

नई दिल्ली। भारत में सड़क यात्रा अब और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनने जा रही है। गूगल ने भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए अपने Google Maps ऐप में कई नए फीचर्स जोड़े हैं, जो ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में प्रदान करेंगे। यह अपडेट विशेष रूप से भारत जैसे विशाल और विविध देश के लिए अहम माना जा रहा है, जहां सड़क की स्थिति कुछ ही मिनटों में बदल जाती है। यह भी पढ़े, सिर्फ होंठ नहीं… सर्दी-जुकाम में भी काम आएगी वैसलीन, जानें इसके 5 बेहतरीन उपयोग गूगल के अनुसार, कंपनी प्रतिदिन अपने एआई सिस्टम और लोकल…

Read More

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हवा में नमी कम हो जाती है। इसका असर सीधे त्वचा पर दिखाई देता है। त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, होंठ फटने लगते हैं, एड़ियों में दरारें पड़ जाती हैं और नाक के आसपास की त्वचा छिलने लगती है। ऐसे में इन सभी समस्याओं का एक सरल और प्रभावी उपाय है — वैसलीन पेट्रोलियम जेली। Vastu Tips : घर में रखा शंख बन सकता है सुख-शांति का कारण या संकट! जानें वास्तु शास्त्र के बड़े नियम वैसलीन न केवल त्वचा को मुलायम और कोमल बनाए रखने में मदद करती है, बल्कि कई…

Read More

Vastu Tips : हिंदू धर्म में शंख को बेहद शुभ प्रतीक माना गया है। यह न केवल पूजा-पाठ में उपयोग होता है बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। हालांकि, यदि शंख को गलत तरीके से रखा जाए तो यह घर में नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है। बिहार चुनाव में गरमाई सियासत, प्रियंका गांधी बोलीं – ज्ञानेश कुमार, शांति से रिटायर नहीं होंगे  शंख का धार्मिक महत्व शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई मानी जाती है। यह भगवान विष्णु का प्रिय वाद्य यंत्र है, इसलिए विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा में इसका…

Read More

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रायगढ़ के आदिवासी अपनी घर और जमीन छीनेजाने के डर से, कल से अभी तक अपने बच्चों को गोद में लिए कल से बिना खाना खाये, चना-मुर्रा खाकर कलेक्ट्रेट के सामने सोने को मजबूर हैं। इन आदिवासियों की माँग है की धरमजयगढ़ के अडानी कोल ब्लॉक पुरूंगा में 11 तारीख़ को होने वाली जनसुनवाई को निरस्त किया जाये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विष्णुदेव साय अपने आप को जनजातीय मुख्यमंत्री बताकर, मुख्यमंत्री निवास के मखमली बिस्तर पर गहरी नींद में सो रहे हैं, दूसरी तरफ़ रायगढ़ के…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सरकारी भवनों और बस स्टैंड जैसे संवेदनशील स्थानों पर आवारा कुत्तों की आवाजाही रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अदालत ने कहा है कि इन स्थानों को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यकतानुसार बाड़ लगाई जाए और आवारा कुत्तों को परिसर में प्रवेश न करने दिया जाए। पकड़े गए कुत्तों को अब दोबारा उसी जगह नहीं छोड़ा जाएगा शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए आवारा कुत्तों को नसबंदी के बाद शेल्टर होम में रखा जाएगा। उन्हें दोबारा उसी स्थान पर छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही,…

Read More

रायपुर । उच्च न्यायालय बिलासपुर के द्वारा अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार को जारी निर्देश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि न्यायालय ने कड़ी फटकार लगाते हुए इस सरकार को आईना दिखाया है, अस्पतालों में कुप्रबंधन और स्थिति में सुधार न होने पर गहरी असंतुष्टि जताई है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की गंभीर लापरवाही लगातार उजागर हो रही है। विगत दिनों राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल, मेकाहारा में भी सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे, मेकाहारा में एक ही बिस्तर पर दो…

Read More

बस्तर। विकासखंड बकावंड के ग्राम पंचायत बनियागांव के आश्रित ग्राम बेलगांव के पास इंद्रावती नदी पर बना महत्वपूर्ण पुल अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। यह वही पुल है, जो एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों और मजदूरों के आने-जाने का एकमात्र मार्ग है। पुल की जर्जर स्थिति अब बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल की सतह पर गड्ढे बन गए हैं और कांक्रीट की परत टूटने से लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं। रोजाना इस पुल से भारी वाहन, टिप्पर, हाईवा, डंपर और रेत से लदे ट्रक…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद–धमतरी–नुआपाड़ा डिवीजन में सक्रिय उदंती एरिया कमेटी के 7 नक्सली आत्मसमर्पण के लिए जंगल से निकल चुके हैं। इनमें एरिया कमांडर सुनील और सचिव एरिना शामिल हैं — दोनों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित है। इनके अलावा दो 5-5 लाख और एक 1 लाख रुपये के इनामी नक्सली भी हैं। कुल मिलाकर सभी पर 37 लाख रुपये का इनाम घोषित है। सूत्रों के अनुसार, सभी नक्सली लंबे समय से गरियाबंद, धमतरी और नुआपाड़ा जिलों की सीमा पर सक्रिय थे और कई बड़ी नक्सली वारदातों में…

Read More