Indigo flights cancellation: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों अपने अब तक के सबसे गंभीर परिचालन संकट का सामना कर रही है। लगातार फ्लाइट कैंसिल होने और घंटों की देरी के कारण देशभर के एयरपोर्ट यात्रियों से भरे दिखाई दिए। कई यात्रियों की महत्वपूर्ण यात्राएं, मीटिंग, परीक्षा और मेडिकल अपॉइंटमेंट प्रभावित हुए।
यह भी पढ़े :- 24 कैरेट गोल्ड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड…खरीदने से पहले ये रेट्स नहीं देखे तो पछताएंगे, जानें आज का भाव!
लगातार बढ़ती नाराजगी और अव्यवस्था के बीच इंडिगो ने बड़ा निर्णय लेते हुए यात्रियों के लिए राहत उपायों की घोषणा की है। एयरलाइन ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से सार्वजनिक बयान जारी कर माफी मांगी और कहा कि पिछले कुछ दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहे हैं तथा सिस्टम को सामान्य स्थिति में लाने के प्रयास तेज गति से जारी हैं।
एयरलाइन ने बताया कि 5 दिसंबर को सबसे अधिक फ्लाइट कैंसिल की गईं, क्योंकि कंपनी अपने परिचालन प्रबंधन और शेड्यूल को रीबूट कर रही है, ताकि आने वाले दिनों में स्थिति सुधारी जा सके।
यात्रियों के लिए घोषित राहत पैकेज
✦ सभी कैंसिल हुई फ्लाइट्स का पैसा स्वतः रिफंड
- रद्द टिकटों का पूरा रिफंड उसी पेमेंट मोड में स्वतः वापस जाएगा, जिससे टिकट बुक किया गया था।
- 5 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक फ्री रीशेड्यूल और कैंसिलेशन
- इस अवधि में बुकिंग करने वाले यात्री बिना किसी शुल्क के टिकट कैंसिल या रीशेड्यूल करा सकेंगे।
- बड़े शहरों में होटल और सतह परिवहन की व्यवस्था
- फंसे यात्रियों के लिए हजारों कमरों और जमीनी परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
- एयरपोर्ट पर खाद्य सुविधा
- यात्रियों को भोजन और स्नैक्स उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
- वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा
जहां संभव हो, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस उपलब्ध कराया जा रहा है।
इंडिगो ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में परिचालन सामान्य हो जाएगा और यात्रियों को संतोषजनक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।



