रायपुर। प्रदेश में हवा की दिशा में बदलाव होने से अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पारा 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है, जिससे ठंड का अहसास पहले से अधिक बढ़ेगा।
यह भी पढ़े :- बड़ी राहत : महाराष्ट्र की मतदाता सूची अब ऑनलाइन उपलब्ध! चुनाव आयोग ने दूर की समस्या, फटाफट चेक करें अपना नाम”
पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और रायपुर का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ठंडी हवा का प्रभाव तेज रहा, तो सरगुजा संभाग में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। राज्य में आने वाली हवा की दिशा में बदलाव होने लगा है, जिससे ठंड की वापसी तेज होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नमी युक्त हवा के शुष्क और सर्द होने की वजह से रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं। इसका प्रभाव गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात से महसूस होना शुरू हो सकता है। अनुमान है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक तापमान में लगातार गिरावट के साथ ठंडकता में वृद्धि होगी।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं हुआ। रात में सामान्य ठंडक महसूस हुई, जबकि दिन में धूप तेज रही।
– गायत्री वाणी, मौसम विशेषज्ञ



