रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने कहा है कि बच्चों के अधिकारों का हनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बच्चों की सुरक्षा और हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़े :- बिहार चुनाव हार के बाद कांग्रेस में घमासान, कार्यकर्ताओं ने आलाकमान पर लगाए गंभीर आरोप
पदभार ग्रहण करने के बाद से डॉ. शर्मा लगातार प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर स्थिति की समीक्षा कर रही हैं। इसी क्रम में ओचक निरीक्षण (सप्राइज विजिट) के दौरान कोरबा और कसडोल पहुंचने पर उन्होंने पाया कि कुछ जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अपने दायित्वों का पालन नहीं कर रहे थे और बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन कर रहे थे।
अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को पद से हटाने की कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति बच्चों के अधिकारों का हनन करेगा, उसे किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
डॉ. शर्मा ने कहा-
“बाल संरक्षण आयोग बच्चों के अधिकारों के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है। आगे भी ऐसे मामलों में निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।”



