India vs South Africa Raipur ODI : नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। रांची में पहला मैच जीतकर बढ़त लेने वाली टीम इंडिया इस मुकाबले में हासिल बढ़त बरकरार नहीं रख सकी। एडन मार्कराम (110) को शानदार शतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
358 रन नहीं बचा पाए भारतीय गेंदबाज
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने विराट कोहली (102), ऋतुराज गायकवाड़ (105) और कप्तान केएल राहुल के नाबाद 66 रन की बदौलत 358/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। लेकिन जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 4 गेंद शेष रहते 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। खराब गेंदबाजी और गेंदबाजों के बीच समन्वय की कमी भारत की हार का मुख्य कारण रही। (India vs South Africa Raipur ODI)
दक्षिण अफ्रीका की सफल बल्लेबाजी
- एडन मारक्रम – 110 रन
- मैथ्यु ब्रिट्जके – 68 रन
- डेवाल्ड ब्रेविस – 54 रन
- टेम्बा बावुमा – 46 रन
भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट, जबकि कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने 1-1 विकेट लिया।
कोहली-गायकवाड़ ने जमाई धाक, पर नाकाम रही गेंदबाजी
भारतीय पारी की शुरुआत कमजोर रही—रोहित शर्मा 14 और यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हुए।
तीसरे विकेट के लिए कोहली और गायकवाड़ के बीच 195 रन की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
इस मैदान पर अब तक बने तीनों वनडे शतक आज ही बने—
विराट कोहली (102), ऋतुराज गायकवाड़ (105) और एडन मारक्रम (110)।
दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज
- मार्को यानसेन – 2 विकेट
- नाद्रें बर्गर – 1 विकेट
- लुंगी एनगिडी – 1 विकेट
- सीरीज का अगला मुकाबला
तीसरा और निर्णायक मैच: विशाखापट्टनम, 6 दिसंबर
टेस्ट सीरीज में पहले ही हार
इससे पहले टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 2-0 से मात दी थी। रायपुर की पिच पर हमेशा दमदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया इस बार घरेलू मैदान पर हार झेलने को मजबूर हुई। (India vs South Africa Raipur ODI)



