रिपोर्ट नसीम खान
रायपुर : सरगुजा जिले के सीतापुर में अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है, शादी समारोह में नाचने के दौरान हुई मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए हैं इधर सुरक्षा को देखते हुए सीतापुर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़े :- ड्यूटी के दौरान हुई वारदात: रायगढ़ RPF पोस्ट पर फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल की मौत, जवान हिरासत में
दरअसल सरगुजा जिले के सीतापुर में एक शादी समारोह में नाचने के दौरान युवको के बिच हुआ विवाद अब तनाव में बदलता नजर आ रहा है, नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे तो वही एक पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी तो दूसरे पक्ष ने थाने के सामने बैठकर देर रात तक चक्का जाम कर दिया था वही आज एक बार फिर सीतापुर में तनाव भरी स्थिति देखने को मिल रही है।
जहां हिंदू संगठन के पदाधिकारी और पीड़ित पक्ष के द्वारा रैली निकालकर नगर बंद कराया गया और थाने के सामने नेशनल हाईवे 43 पर बैठकर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया, पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप भी लोगों ने लगाया है आप है कि पीड़ित परिवार के द्वारा घटना को लेकर पूर्व में भी पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया था, मगर पुलिस की कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित लोगों के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है, सीतापुर नगर में आज हुए प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में व्यापारी और ग्रामीणों के साथ महिलाएं भी मौजूद रही।
इधर प्रदर्शन को लेकर सरगुजा पुलिस के द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है, और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लोगों को समझने की कोशिश भी की जा रही है मगर कार्रवाई की मांग को लेकर किया जा रहे प्रदर्शन के बाद थाने के सामने बैठे लोगों ने जमकर नारेबाजी की है इधर इस पूरे मामले को लेकर सीतापुर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में नाम आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है, मामले में कार्रवाई करते हुए सीतापुर पुलिस ने 15 लोगों को रियासत में ले लिया है और 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, इधर पुलिस विवेचना के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कह रही है, इधर पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों के द्वारा दिए गए हर बिंदुओं की भी पुलिस सूक्ष्मता से जांच कर रही है।



