DGP-IG conference : नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) में आज से तीन दिवसीय डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस (DGP-IG conference) 2025 की औपचारिक शुरुआत हो गई। पहले दिन का पहला सत्र दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से आए प्रतिनिधि, आमंत्रित अतिथि और पदक विजेता शामिल हुए।
इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस थानों को सम्मानित किया। इस वर्ष सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले थानों में-
- प्रथम स्थान: गाजीपुर थाना, दिल्ली
- द्वितीय स्थान: पहरगांव थाना, अंडमान
- तृतीय स्थान: कवितला थाना, रायचूर, कर्नाटक
इन थानों का चयन 70 थानों की सूची में से कई स्तरों की प्रतियोगिता के बाद किया गया था।
70 कैटेगरी के आधार पर हुआ मूल्यांकन
थाने के प्रभारी यू. बाला शंकरन ने बताया कि चयन प्रक्रिया में कुल 70 कैटेगरी शामिल थीं। इनमें थाने के कार्य, नागरिक व्यवहार और अपराध नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण पैमाने रखे गए थे। यह मूल्यांकन चार प्रमुख क्षेत्रों में बांटा गया था:
अपराध नियंत्रण
- कुल अपराध दर और गंभीर अपराधों में कमी
- महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम
- साइबर अपराध नियंत्रण
- चोरी, लूट और संपत्ति अपराधों पर अंकुश
- नशीले पदार्थों की तस्करी रोकना
- अपराधियों की गिरफ्तारी दर
- पुनरावर्ती अपराधियों पर निगरानी
- सीमा/संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त
- वाहन चोरी की रिकवरी रेट
- घरेलू हिंसा मामलों पर त्वरित कार्रवाई
- आतंकवाद/उग्रवाद से जुड़े मामलों में सतर्कता
- जांच एवं केस निपटान
- केस क्लियरेंस रेट
- जांच पूरा करने का समय
- फोरेंसिक तकनीक का उपयोग
- गवाह सुरक्षा
- कोर्ट में अभियोजन सफलता दर
- लंबित मामलों का निपटान
- जीरो FIR और e-FIR की सुविधा
- साइबर फोरेंसिक उपलब्धता
- चार्जशीट दाखिल करने की गति
- अपराध स्थल प्रबंधन
- थाने की भौतिक सुविधाएँ
- भवन की स्थिति और साफ-सफाई
- महिलाओं/बच्चों के लिए अलग कक्ष
- CCTV कवरेज
- वाहन और आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता
- बिजली-पानी और स्वच्छता
- विजिटर रूम/वेटिंग एरिया
- डिजिटाइज्ड रिकॉर्ड रूम
- अग्निशमन उपकरण
- बैकअप पावर सिस्टम
- जनसंपर्क व नागरिक संतुष्टि
- शिकायत दर्ज करने का समय
- हेल्प डेस्क की उपलब्धता
- वरिष्ठ नागरिक/महिलाओं के लिए सहायता
- कानूनी जागरूकता गतिविधियाँ
- ट्रैफिक मैनेजमेंट
- ऑनलाइन सेवाओं की दक्षता
- सोशल मीडिया/ऐप पर फीडबैक
- पुलिस व्यवहार और पारदर्शिता
- समुदाय मीटिंग्स व स्कूल–कॉलेज जागरूकता अभियान
कॉन्फ्रेंस में PM मोदी छह सत्रों में होंगे शामिल
आईआईएम में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन (DGP-IG conference) में कुल आठ सत्र होंगे—
- पहला दिन: 2 सत्र
- दूसरा दिन: 4 सत्र
- तीसरा दिन: 2 सत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनमें से छह सत्रों में शामिल होंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे आठों सत्रों में मौजूद रहेंगे।



