जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पास बीती रात एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत के बाद ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर बेहतर उपचार मुहैया कराया गया।
जानकारी के अनुसार, मावलीभाटा निवासी ऑटो चालक परमेश अपने गांव के ही सोमारी, संजय, देवांशी, फूलों, कारी, हिड़मे, बुकली, बिताए, मिटको, पारो सहित लोगों को लामनी पार्क के पास खेत से मक्का तोड़ाई करके घर लौटाते समय यह हादसा हुआ। बाइक की तेज रफ्तार और सड़क पर नियंत्रण न होने के कारण यह दुर्घटना हुई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले इसी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की भिड़ंत में दो एमबीबीएस छात्रों की मौत हुई थी। वहीं, हाल ही में एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस और स्कूटी की भिड़ंत में छह वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गई और पांच अन्य लोग घायल हुए थे।




