रायपुर। राजधानी में स्काई वॉक निर्माण कार्य के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 27 नवंबर से एक माह के लिए शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक और शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग होकर जयस्तंभ चौक तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक एकांकी मार्ग (वन-वे) लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
यह भी पढ़े :- पीएम मोदी ने अयोध्या राम मंदिर पर फहराई धर्म ध्वजा, 500 वर्षों का इंतज़ार खत्म, मंदिर शिखर पर भगवा लहराया
निर्धारित अवधि में रात के समय शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक और शास्त्री चौक से मेकाहारा रोड की ओर किसी भी वाहन की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
पहले 15 दिनों तक शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग होते हुए जयस्तंभ चौक मार्ग और अगले 15 दिनों तक शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक का मार्ग वन-वे रहेगा।
कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि बंद मार्गों के प्रवेश व निर्गम स्थानों पर पर्याप्त संख्या में रिफ्लेक्टिव बैरिकेड्स लगाए जाएं। साथ ही वाहन संचालन के लिए पर्याप्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं और मार्ग परिवर्तन की जानकारी के लिए सूचना बोर्ड भी प्रदर्शित किए जाएं।



