जांजगीर-चांपा। करनी सेना के राष्ट्रीय नेता डॉ. राज शेखावत मंगलवार को जांजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने क्षत्रिय स्वाभिमान और नारी अस्मिता के मुद्दों पर 7 दिसंबर को रायपुर में आयोजित होने वाली महापंचायत के लिए सर्व क्षत्रिय समाज को आमंत्रित किया।
यह भी पढ़े :- होमवर्क नहीं करने पर मासूम को तालिबानी सजा, नर्सरी छात्र को पेड़ से लटकाया, वीडियो वायरल
डॉ. शेखावत ने स्पष्ट किया कि तोमर बंधुओं पर चल रही जांच में करनी सेना किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और न्यायालय जो भी फैसला देगा, उसका सम्मान किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन और महिलाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया है। इसी मुद्दे पर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाने के लिए यह महापंचायत आयोजित की जा रही है।
डॉ. शेखावत ने बताया कि इस महापंचायत में न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर के क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल होंगे।



