रायपुर । जशपुर जिले के एक प्राइवेट स्कूल में 9वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। 23 नवंबर की शाम छात्रा की लाश हॉस्टल के स्टडी रूम में फंदे से लटकती मिली। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने स्कूल प्राचार्य कुलदीप टोपनो पर ‘बैड टच’, छेड़छाड़ और सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्राचार्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़े :- ग्लोबल मार्केट में बढ़ रही छत्तीसगढ़ की पहचान : CM साय
साड़ी से बनाया फंदा, अवैध हॉस्टल में रहती थी छात्रा
मामला बगीचा थाना क्षेत्र के गोवासी स्थित सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल का है। छात्रा ने हॉस्टल के स्टडी रूम में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। जांच में सामने आया कि स्कूल परिसर में संचालित यह हॉस्टल पूरी तरह अवैध था। हॉस्टल चलाने की कोई सरकारी अनुमति नहीं ली गई थी।
सीतापुर (सरगुजा) की रहने वाली थी नाबालिग
छात्रा सरगुजा जिले के सीतापुर की रहने वाली थी। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया।
सुसाइड नोट में प्राचार्य का नाम
पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। इसमें छात्रा ने प्राचार्य कुलदीप टोपनो पर यौन उत्पीड़न, गलत तरीके से छूने और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। आरोप सामने आने के बाद प्राचार्य को हिरासत में लिया गया है।
- वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे
- घटना की सूचना मिलते ही
- जिला शिक्षा अधिकारी
- सहायक आयुक्त
- एसडीएम
- बीईओ
- तहसीलदार
- मंडल संयोजक
- एसडीओपी
- बगीचा थाना पुलिस
की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
स्कूल व हॉस्टल संचालन पर भी शक
सूत्रों के मुताबिक स्कूल का संचालन ग्रामीण शिक्षा समिति द्वारा किया जा रहा था।
जांच में पाया गया कि छात्रावास बिना किसी अधिकृत लाइसेंस के चलाया जा रहा था, हालांकि बच्चों को माता-पिता की सहमति से रखा गया था।
मजिस्ट्रियल जांच जारी
बगीचा एसडीएम प्रदीप राठिया ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच चल रही है।
उन्होंने बताया कि “जांच पूरी होने के बाद ही छात्रा की आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।”



