रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चिराग पासवान से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की।
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में जनहित से जुड़े मुद्दों, खाद्य सुरक्षा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत तथा नई दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर रितु सैन भी उपस्थित रहीं।



