रायपुर। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सह सचिव प्रीति मांझी के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर संगठन ने कड़ा रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की है। जांच पूरी होने तक उन्हें पदाधिकारी के रूप में कामकाज से अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

यह भी पढ़े :- IND vs SA, 2nd Test Day 1: दूसरे सेशन का खेल खत्म, बावुमा-स्टब्स ने की शानदार बल्लेबाजी, भारत को मिले 2 विकेट
बीते दिनों प्रीति मांझी ने एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा को “लाल सलाम कामरेड हिडमा” लिखकर श्रद्धांजलि दी थी। पोस्ट वायरल होते ही छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर “अर्बन नक्सल तैयार करने” तक के गंभीर आरोप लगाए।

विवाद बढ़ने पर प्रीति मांझी ने सफाई दी कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया है। उन्होंने कहा, “मैं गांधीवादी विचारधारा की हूं और किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करती।” हालांकि, उनकी यह सफाई युवा कांग्रेस को संतोषजनक नहीं लगी।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया ने बताया कि मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उच्चस्तरीय कमेटी बनाई है और जांच पूर्ण होने तक प्रीति मांझी के पद पर कार्य करने पर रोक लगा दी गई है।



