रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। कबीरनगर थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने 2 साल के मासूम बेटे को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात यह है कि इस घिनौनी करतूत में बच्चे की मां भी शामिल थी।
यह भी पढ़े :- फायर सर्विस भर्ती 2025: 26 नवंबर को होगा अंतिम चरण का टेस्ट
घटना का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता आकिब खान और उसकी पत्नी रेश्मी ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, रेशमी ताम्रकार हीरापुर के सतनामीपारा में रहती है और उसने कुछ समय पहले आकिब खान से शादी की थी। बताया जा रहा है कि आकिब पिछले 15 दिनों से लगातार बच्चे के साथ मारपीट कर रहा था। दोनों बच्चे को रास्ते से हटाने के लिए उसकी पिटाई करते थे।
स्थानीय लोगों की माने तो आरोपी ने बच्चे को हाथ-मुक्कों से इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।



