रायपुर : सुशासन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए चलाई जा रही बिजली बिल हाफ योजना को और व्यापक रूप देते हुए अब 200 यूनिट तक की खपत पर बिल आधा करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
यह भी पढ़े :- पीएम किसान सम्मान निधि: छत्तीसगढ़ के 24.17 लाख किसानों को मिलेगी 494 करोड़ की राशि
सरकार ने कहा कि यह फैसला केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की चिंता दूर करने और उनके जीवन में खुशियों का उजाला भरने की प्रतिबद्धता है।
सरकार के निर्णय के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं की खपत 200 से 400 यूनिट तक है, उन्हें भी अगले एक वर्ष तक 200 यूनिट तक हाफ बिल का लाभ मिलेगा। इस कदम से प्रदेश के 45 लाख में से 42 लाख उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होंगे।
इधर, कांग्रेस विधायक रेणुका सिंह ने सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि “हमारे राज्य में बिजली उत्पादन पर्याप्त होने के बावजूद जनता को भारी बिल चुकाना पड़ता है।” उन्होंने आगे कहा कि धान खरीदी को लेकर भी कई केंद्रों में अभी तक खरीदी शुरू नहीं हुई है, जिस पर सरकार को तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।



