कोंडागांव। जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। बड़े डोंगर ग्राम के 11 लोग मूवी देखकर स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़े :- धान तस्करी पर बड़ा एक्शन: झारखंड से लाया गया 200 बोरी अवैध धान जब्त
इसी दौरान मसोरा टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में उनकी गाड़ी तेज रफ्तार से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जगदलपुर रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतकों में लखन माड़वी, भूपेंद्र माड़वी, रूपेश माड़वी, नूतन मांझी और शत्रुघ्न मांझी की पहचान हो चुकी है, जबकि एक शव की पहचान की प्रक्रिया जारी है।



