बलरामपुर। जिले में धान तस्करी और काला बाजारी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर कुसमी SDM करुण डाहरिया की टीम ने सामरी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
यह भी पढ़े :- पटवारी से आरआई प्रमोशन घोटाला? एसीबी–ईओडब्ल्यू का तड़के ताबड़तोड़ छापा, 20 ठिकानों पर हड़कंप
शासकीय हाई स्कूल सामरी की बाउंड्री वॉल के बाहर स्थित खलिहान में झारखंड से तस्करी कर लाया गया धान बड़ी मात्रा में भंडारित किया गया था। सूचना के आधार पर SDM टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

जांच के दौरान सामरी निवासी बिंदेश्वर यादव के खलिहान से लगभग 200 बोरी अवैध धान बरामद किया गया। धान को झारखंड से तस्करी कर लाकर यहां छिपाकर रखा गया था। प्रशासन ने इसे जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रशासनिक टीम की यह कार्रवाई क्षेत्र में धान की अवैध खरीदी–बिक्री और तस्करी पर बड़ी रोक के रूप में देखी जा रही है।



