Ind vs SA 2nd ODI Match: राजधानी रायपुर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के अध्यक्ष विजय शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।
यह भी पढ़े :- शरारती तत्व की हरकत से तनाव, गांधी प्रतिमा तोड़ने वाला युवक गिरफ्तार
टिकट बिक्री 22 नवंबर से शुरू
CSCS ने बताया कि मैच के टिकट 22 नवंबर से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। दर्शक टिकट ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी खरीद सकेंगे। एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट ही खरीद पाएगा।
दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था
3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर CSCS दिव्यांग बच्चों को मैच नि:शुल्क दिखाएगा। उनके लिए आवाजाही का प्रबंध भी संघ द्वारा बसों के माध्यम से किया जाएगा।
टिकट दरें इस प्रकार
- स्टूडेंट टिकट: ₹800
- अन्य श्रेणियाँ: ₹1500, ₹2500, ₹3000, ₹3500
- सिल्वर: ₹6000
- गोल्ड: ₹8000
- प्लैटिनम: ₹10000
- कॉर्पोरेट बॉक्स: ₹20000
इस बार स्टूडेंट टिकट को विशेष छूट के साथ रखा गया है। टिकट www.ticketgini.in
पर उपलब्ध होंगे, जबकि फिजिकल टिकट 24 नवंबर से रायपुर इंडोर स्टेडियम में मिलेंगे।



