CG Naxalite Surrender : पुलिस को गुरुवार को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार 17 लाख रुपये की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोरी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (30 वर्ष) ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण (CG Naxalite Surrender) कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।
शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति–2025 के तहत किए गए इस आत्मसमर्पण को सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
2011 से माओवादी संगठन से जुड़ी थी कमला
जानकारी के अनुसार, कमला सोरी वर्ष 2011 से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ी हुई थी। वह माड़ डिवीजन और बस्तर एमएमसी (मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) ज़ोन में सक्रिय रहते हुए एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम की प्रमुख सदस्य रही है।
कई वारदातों में रही शामिल
पुलिस के मुताबिक, कमला सोरी कई हिंसक घटनाओं और सुरक्षा बलों पर हमलों की योजनाओं में शामिल रही है। उसकी लंबे समय से तलाश की जा रही थी। आत्मसमर्पण के साथ ही पुलिस ने इसे नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता बताया है।
मुख्यधारा में वापसी की राह
आत्मसमर्पण (CG Naxalite Surrender) के बाद कमला सोरी को शासन की पुनर्वास योजना के तहत सहायता और सुरक्षा प्रदान की जाएगी, ताकि वह सामान्य जीवन में वापस लौट सके।



