रायपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय नवा रायपुर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम से लाइव जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री यहां अपने संबोधन में आध्यात्म, सेवा और राष्ट्रनिर्माण में संत परंपरा की भूमिका पर विचार रख रहे हैं।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है।


