रायपुर / कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक निजी शिक्षक पर सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े :- मोंथा तूफान का असर! छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश के आसार, रायपुर-बिलासपुर में बदला मौसम का मिजाज
जानकारी के अनुसार, यह मामला खरमोरा कॉलोनी इलाके का है। सातवीं में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा रोजाना ट्यूशन पढ़ने जाती थी। मंगलवार शाम भी वह शिक्षक के घर ट्यूशन के लिए पहुंची थी। पढ़ाई खत्म होने के बाद शिक्षक ने अन्य बच्चों को घर भेज दिया और छात्रा को यह कहकर रोक लिया कि उसे कुछ समझाना है।
यह भी पढ़े :- राज्योत्सव की चकाचौंध में फंसे किसान! धान खरीदी से पहले पटवारियों की ड्यूटी पार्किंग में, एग्रीस्टेक पोर्टल ठप
इसी दौरान शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। डरी-सहमी छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन तुरंत सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी शिक्षक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।



