बीजापुर। बस्तर संभाग में नक्सल हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के नेल्ला कांकेर गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर दो निर्दोष युवकों की हत्या कर अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने दोनों युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया था।
सात बकरियों के लिए दंपती की कुल्हाड़ी से हत्या, चाचा-भतीजा गिरफ्तार
मृतकों की पहचान रवि कट्टम और रवि सोढ़ी के रूप में हुई है। दोनों ही स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया है।
एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि घटना की पुष्टि के लिए पुलिस दल घटनास्थल की ओर रवाना हो चुका है और प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है।
बता दें कि बीते कुछ महीनों से बस्तर अंचल में नक्सली लगातार निर्दोष ग्रामीणों को निशाना बना रहे हैं। 2 जनवरी से अब तक नक्सली हिंसा में 25 ग्रामीणों की हत्या हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि इलाके में नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अभियान तेज किया जाएगा।



