रायपुर। दीपावली के शुभ पर्व पर इस बार मां लक्ष्मी की विशेष कृपा कुछ राशियों पर रहने वाली है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति इन जातकों के लिए धन, मान-सम्मान और तरक्की के योग बना रही है। दैनिक राशिफल के अनुसार, आज का दिन सभी राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्यफल –
Diwali 2025: आज मनाई जा रही है रोशनी का पर्व दीपावली, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र और आरती
मेष (Aries)
आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। काम में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी या गोल्ड में निवेश कर सकते हैं। वाहन की खराबी से खर्च बढ़ सकता है। परिवार में किसी विवाह को लेकर तनाव रहेगा।
वृषभ (Taurus)
व्यापारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। मनचाही इच्छा पूरी होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
मिथुन (Gemini)
दिन कुछ उलझनों भरा रहेगा। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। कार्यस्थल पर आपके सुझावों की सराहना होगी। संपत्ति विवाद का निपटारा हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कर्क (Cancer)
वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आमदनी बढ़ाने के अवसर हाथ से न जाने दें। किसी कानूनी मामले में निराशा संभव है। कुछ खर्च मजबूरी में करने पड़ सकते हैं, लेकिन दिन कुल मिलाकर सकारात्मक रहेगा।
सिंह (Leo)
जोखिम भरे कामों से बचें। पिताजी से सलाह लेकर ही निर्णय लें। संतान से किसी बात पर नाराजगी संभव है। नए कपड़े या मोबाइल की खरीदारी के योग हैं।
कन्या (Virgo)
परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन संभव है। बिजनेस में लाभ होगा। पिता से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। किसी से उधार लेने से बचें। अफवाहों पर ध्यान न दें।
तुला (Libra)
निवेश के लिए शुभ समय है। शेयर मार्केट में फायदा होगा। घर की सजावट पर खर्च करेंगे। ससुराल पक्ष से मेल-मिलाप होगा। मनचाही इच्छा पूरी होगी।
वृश्चिक (Scorpio)
मां से बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
धनु (Sagittarius)
दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। अनावश्यक विवादों से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नौकरी से जुड़ा काम बाहर ले जा सकता है।
मकर (Capricorn)
परिवार का साथ मिलेगा। व्यस्त दिन रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में मुनाफे के संकेत हैं।
कुंभ (Aquarius)
आपकी बुद्धिमत्ता से सब प्रभावित होंगे। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। खर्च पर नियंत्रण रखें। नया वाहन खरीदना शुभ रहेगा। जीवनशैली में सुधार लाने का अवसर मिलेगा।
मीन (Pisces)
आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिजनों से उपहार मिलने के योग हैं। दूसरों की मदद करने से मानसिक सुकून मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मनपसंद काम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।



