लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर में आज रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले 11 वर्षीय बच्चे की सूखा नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चौथी कक्षा के छात्र साहिल सोनकर के रूप में हुई है।
गरियाबंद : माँ कर्मा राइस मिल में भीषण आग, धान से भरी ट्रक जलकर खाक
परिजनों के अनुसार साहिल सुबह टहलने निकला था, लेकिन देर तक घर नहीं लौटा। तलाश के दौरान उसका शव नदी में तैरता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे से पूरे नगर में शोक की लहर है। दिवाली से पहले इलाके में मातम पसर गया है।



