रायपुर। छत्तीसगढ़ में अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद तब रिक्त हुआ था जब पूर्व उपाध्यक्ष गुरू खुशवंत साहेब मंत्री बने।
पंकज झा सहित तीन आयोग अध्यक्षों को कैबिनेट स्तर का दर्जा, युवा आयोग अध्यक्ष को राज्य मंत्री दर्जा
कोर्सेवाड़ा की नियुक्ति के साथ ही प्राधिकरण में नेतृत्व को नया मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस पद पर वे अनुसूचित जाति के विकास और हितों को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।



