कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ-साथ यदि भगवान शिव की आराधना की जाए, तो यह अत्यंत शुभ फलदायी मानी जाती है। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के दिन शिवलिंग पर विशेष वस्तुओं से अभिषेक करने से जीवन की अनेक परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।
साय सरकार ने 2 साल में 17 जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया – कांग्रेस
आइए जानें दिवाली पर शिवलिंग का अभिषेक किन चीजों से करने पर महादेव प्रसन्न होते हैं –
मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति के लिए
यदि आप मानसिक तनाव या बेचैनी से जूझ रहे हैं, तो सुबह स्नान कर शिवलिंग पर गंगाजल या दूध अर्पित करें। इससे मन को शांति मिलती है और भगवान शिव की कृपा से जीवन में स्थिरता आती है।
रुके हुए काम पूरे करने के लिए
दिवाली के दिन शिवलिंग पर सफेद फूल अर्पित करें और भगवान शिव के मंत्रों का जप करें। ऐसा करने से रुके हुए कार्य पूरे होते हैं और जीवन में नई प्रगति के मार्ग खुलते हैं।
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए
यदि आप धन की कमी या आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं, तो दिवाली पर शिवलिंग पर कच्चे चावल अर्पित करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे आर्थिक संकट दूर होते हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।
संतान सुख की प्राप्ति के लिए
जो दंपत्ति संतान सुख की इच्छा रखते हैं, उन्हें इस दिन शिवलिंग पर गेहूं के दाने अर्पित करने चाहिए। इससे शीघ्र संतान प्राप्ति का योग बनता है और परिवार में खुशियां आती हैं।
दिवाली के इस पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति के साथ यदि महादेव का स्मरण किया जाए, तो जीवन से नकारात्मकता दूर होकर सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।



