रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, बैंक और शासकीय संस्थान बंद रहेंगे। यह अवकाश “निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881” की धारा 25 के तहत घोषित किया गया है।
सुकमा में माओवादियों को बड़ा झटका, 27 नक्सली ने किया सरेंडर, सुरक्षाबलों की कारगुज़ारी रंग लाई

इससे पहले 20 अक्टूबर को प्रदेशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। अब लोगों को लगातार दो दिन तक त्योहार की छुट्टी का लाभ मिलेगा।
निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह अवकाश “निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881” की धारा 25 के तहत रहेगा। इसका मतलब है कि इस दिन राज्य शासन के सभी शासकीय कार्यालयों, बैंकों और अन्य सरकारी संस्थानों में कामकाज बंद रहेगा।



