रायपुर। कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल की अवधि बढ़ा दी गई है। पहले उन्हें चार दिन की अंतरिम जमानत मिली थी, जिसे अब 7 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। मंगलवार रात पुलिस सुरक्षा के बीच वह रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचे।
रायपुर साइंस कॉलेज हॉस्टल में गुंडागर्दी: 6 आरोपी गिरफ्तार, छात्रों में दहशत
जानकारी के अनुसार, अनवर ढेबर ने अपनी मां की तबियत खराब होने का हवाला देते हुए पैरोल की मांग की थी। कोर्ट ने उनकी अर्जी स्वीकार कर ली और स्पष्ट किया कि यह राहत केवल उनकी मां की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए दी गई है। जमानत की अवधि खत्म होने के बाद उन्हें दोबारा जेल लौटना होगा।
निजी निवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है और हर आने-जाने वाले व्यक्ति की जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जा रही है।



