जशपुर। जिले के पत्थलगांव में प्रेम के नाम पर धोखे का घिनौना मामला सामने आया। 22 वर्षीय अमन लकड़ा ने 20 साल की युवती को शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया।
धोखे की शुरुआत
2024 में एक शादी समारोह में पीड़िता की मुलाकात अमन लकड़ा से हुई। शादी का वादा कर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला 14 सितंबर 2025 तक चला। विवाह के लिए दबाव डालने पर अमन ने इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज की।
पुलिस का एक्शन
पत्थलगांव पुलिस ने बीएनएस की धारा 64(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में अमन ने अपराध कबूल किया। एएसपी अनिल कुमार सोनी ने कहा, “सबूतों के आधार पर आरोपी को जेल भेजा गया। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कोई ढील नहीं।



