Collectors Conference 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज रविवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में कलेक्टर कॉन्फ्रेंस (Collectors Conference ) 2025 की शुरुआत हुई। इस अहम बैठक में मुख्य सचिव, सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर उपस्थित रहे। बैठक में सुशासन, पारदर्शिता और जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जा रही है।
शर्मनाक वारदात- मेडिकल छात्रा से अस्पताल के बाहर दुष्कर्म

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों का एक-एक दाना धान खरीदा जाए और किसान पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन समय पर पूरा किया जाए। जिन जिलों में पंजीयन की प्रगति धीमी है, उनसे विस्तृत रिपोर्ट और आगे की कार्ययोजना मांगी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ अंचलों में नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाकर पंजीयन कराया जाए, ताकि कोई भी किसान योजना से वंचित न रहे।
आगामी कार्यक्रम
13 अक्टूबर को एसपी कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी, जिसमें कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
पहली बार कलेक्टर-डीएफओ संयुक्त कॉन्फ्रेंस भी होगी, जिसमें वन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
14 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सुशासन शिखर सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर मंथन किया जाएगा।
इस तीन दिवसीय बैठकों की श्रृंखला का उद्देश्य प्रशासनिक तालमेल को मज़बूत करना और जनता तक योजनाओं का अधिक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। (Collectors Conference 2025)



