रायपुर। राजधानी के थाना सिविल लाईन पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने शिव मंदिर के पास एक मकान में छापेमारी कर 2 आरोपियों को रिवाल्वर और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
मकान का नक्शा पास करने में देरी बर्दाश्त नहीं: महापौर मीनल चौबे
सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 01 रिवाल्वर और 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में अमानत अली (20) निवासी पंडरी और सिमोन पांडे (21) निवासी काली नगर शामिल हैं। अमानत अली पहले चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 501/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध हथियारों की तस्करी और होल्डिंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।



