रायपुर। स्टेट GST टीम ने रायपुर के नज़दीकी क्षेत्र में लगे एक राईस मिल पर छापा मारा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई शुक्रवार रात को गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।
यह भी पढ़े :- 3100 में धान खरीदी से किसानों को प्रति एकड़ 3906 रुपये का नुकसान: कांग्रेस
सूत्रों के मुताबिक, इस राईस मिल में अवैध तरीके से पान मसाला बनाने का मिक्चर मशीन और पाउच पाए गए हैं। मामले में अब मिल के मालिक और परिवार से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
मिल की जानकारी और मालिक
कार्रवाई राजिम के पास कुर्रा से लगे सोने सिली मार्ग पर स्थित राईस मिल में हुई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कौन सी कंपनी का अवैध पान मसाला पैक किया जा रहा था।
वर्तमान में मिल कुलेश्वर राईस मिल के नाम से संचालित हो रही है और इसके मालिक रेवा साधवानी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, जीएसटी टीम ने उनके बेटे विक्की साधवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की योजना बनाई है।
दस्तावेजों की जांच और आगे की कार्रवाई
सूत्रों ने बताया कि राईस मिल बैंक में कुर्क चल रही है, लेकिन जीएसटी टीम अब सभी वित्तीय और संचालन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
विभाग के अधिकारी फिलहाल मामले पर अधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं, लेकिन संभावना है कि आगे इस मामले में कानूनी कार्रवाई और चालान जारी किया जा सकता है।



