भोपाल/चेन्नई: जानलेवा ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप कांड में मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रीसन मेडिकल्स (Sresan Medicals) के मालिक रंगनाथन को हिरासत में ले लिया है।
पारदर्शी भर्ती से सुरक्षित हुआ युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री साय
यह कार्रवाई उस हृदयविदारक घटना के बाद हुई है, जिसमें कथित रूप से दूषित कफ सिरप पीने से मध्य प्रदेश में 21 बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस फिलहाल रंगनाथन से पूछताछ कर रही है।
इससे पहले, पुलिस ने कंपनी के फरार मालिकों की गिरफ्तारी पर 20,000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी और मामले की जांच के लिए एक विशेष एसआईटी टीम का गठन किया था। इसी टीम की कार्रवाई से यह गिरफ्तारी संभव हुई।
मध्य प्रदेश सरकार का तमिलनाडु पर आरोप
राज्य के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि,
“21 बच्चों की मौत दूषित कफ सिरप से हुई है और इसके लिए तमिलनाडु सरकार की गंभीर लापरवाही जिम्मेदार है। राज्य से बाहर भेजी जाने वाली दवाओं की जांच की जिम्मेदारी तमिलनाडु सरकार की थी।”
पटेल ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार दवाओं की रैंडम सैंपलिंग जांच करती है, लेकिन दुर्भाग्यवश यह सिरप उस सैंपलिंग में शामिल नहीं हो पाया।
तमिलनाडु सरकार की कार्रवाई
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने बताया कि, – “3 अक्टूबर को दवा नियंत्रक द्वारा लिए गए सैंपल की लैब रिपोर्ट में Coldrif कफ सिरप को मिलावटी पाया गया। इसके बाद कंपनी को तुरंत उत्पादन बंद करने के आदेश दिए गए।”
जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचत्रम क्षेत्र में स्थित है और पिछले 14 वर्षों से Coldrif सिरप का उत्पादन कर रही थी। कंपनी अपने उत्पादों की आपूर्ति कई राज्यों में करती थी।



