रायपुर। केंद्र सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच डोंगरगढ़-गोंदिया रेलवे लाइन के चौथे ट्रैक के निर्माण को मंजूरी दे दी है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, 84 किलोमीटर लंबा नया रेल मार्ग अगले 5 सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा, अन्य तीन प्रमुख रेल परियोजनाओं को भी कुल 2,223 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इनमें शामिल हैं:
- भुसावल-वर्धा 314 किलोमीटर में 3rd और 4th लाइन
- वडोदरा-रतलाम 259 किलोमीटर में 3rd और 4th लाइन
- इटारसी-बीना 237 किलोमीटर में 4th लाइन
यह परियोजना पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान का हिस्सा है और इसका उद्देश्य पूर्वी, मध्य और पश्चिमी भारत के बीच यात्री और माल ढुलाई की क्षमता को मजबूत करना है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि यह परियोजना न केवल रेल ट्रैफिक जाम को कम करेगी, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मददगार होगी।



