CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में मुख्य आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट ने चार दिन की अंतरिम जमानत दी है। यह राहत उनकी मां के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए प्रदान की गई है। अदालत ने ढेबर को पुलिस अभिरक्षा में मां के साथ रहने की अनुमति दी है।
राज्योत्सव इस बार 5 दिन का, पीएम करेंगे शुभारंभ, उपराष्ट्रपति होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि
अनवर ढेबर को मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ यह जमानत दी है ताकि ढेबर अपने परिवार के साथ चिकित्सीय कारणों से समय बिता सकें। यह फैसला छत्तीसगढ़ में चल रहे शराब घोटाले की जांच और मुकदमे की प्रक्रिया के दौरान लिया गया है।
छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय (2018-2023) लगभग 3200 करोड़ रुपए से अधिक का शराब घोटाला सामने आया। EOW (एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट) की चार्जशीट के अनुसार, इस घोटाले में 11 आरोपी अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम करोड़ों की संपत्ति खरीदी।
EOW के मुताबिक, इस घोटाले के तहत 61 लाख अवैध पेटी शराब बेचकर करीब 2174 करोड़ रुपए की चपत लगाई गई थी। लेकिन जांच के दौरान यह राशि बढ़कर 3200 करोड़ रुपए से अधिक पाई गई।



