गरियाबंद। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 3 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल तीन साल बाद भी अधूरा पड़ा है। काम पूरा न होने से बरसात के दिनों में यह अधूरा पुल ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है।
लव मैरिज से नाराज पिता-भाई और एक्स-बॉयफ्रेंड ने युवक की हत्या, शव महासमुंद तालाब में फेंका
जानकारी के मुताबिक, मैनपुर विकासखंड के चिखली ग्राम पंचायत में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन तीन साल गुजर जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया। बारिश में नाले का पानी बढ़ने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों और राहगीरों ने अपनी दिक्कतें मीडिया के सामने रखीं और बताया कि अधूरे निर्माण के चलते उन्हें रोजाना जोखिम उठाना पड़ रहा है। दूसरी ओर, विभाग इस मामले पर कोई खास ध्यान देता नहीं दिख रहा है।
अब सवाल उठ रहा है कि आखिर चिखली का यह पुल कब पूरा होगा और ग्रामीणों की परेशानी कब खत्म होगी।



