बलौदाबाजार। शहर में सूने मकान को निशाना बनाकर की गई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती और चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के गले हुए टुकड़े बरामद किए हैं। हालांकि, शिकायतकर्ता के मुताबिक चोरी गए करीब 15 लाख रुपए के जेवरों की पूरी बरामदगी अभी नहीं हो सकी है।
परिवार पैतृक गांव गया, पीछे से घर में हो गई चोरी
मामला ग्राम सोनपुरी स्थित शिवलोक कॉलोनी का है। पुलिस के अनुसार, शिक्षक दंपति का मकान 17 से 20 अक्टूबर के बीच सूना था। इसी दौरान चोरों ने घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।
शिकायतकर्ता तुलसी जायसवाल ने बताया कि 17 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ पैतृक घर गए थे। 20 अक्टूबर को पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके मकान का दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलते ही वे घर पहुंचे। अंदर जाकर सामान की जांच की तो सोने-चांदी के जेवर गायब मिले।
शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी गए जेवरों की मौजूदा कीमत करीब 15 लाख रुपए है। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की और इसके बाद कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खोमन सिन्हा के मुताबिक, सूने मकान में चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम लगातार जांच में जुटी थी। तकनीकी साधनों के जरिए आरोपियों की पहचान होने के बाद उन्हें पकड़ा गया।
8 युवक और एक युवती गिरफ्तार, 4 नाबालिग
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में 8 युवक और एक युवती शामिल है। इनमें चार आरोपी नाबालिग बताए गए हैं। सभी आरोपी बलौदाबाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरों के गले हुए टुकड़े बरामद किए हैं। इससे आशंका है कि चोरी के जेवरों को पहचान छिपाने के लिए गलाया गया होगा। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की विस्तृत जांच और पूछताछ जारी है।
15 लाख के जेवर, लेकिन पूरा माल अब तक बरामद नहीं
मामले में सबसे अहम सवाल चोरी गए पूरे जेवरों की बरामदगी को लेकर है। शिकायतकर्ता का कहना है कि करीब 15 लाख रुपए के जेवर चोरी हुए थे, लेकिन अभी तक पूरा सामान वापस नहीं मिला है।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में चोरी की पूरी वारदात, जेवरों को गलाने और उन्हें ठिकाने लगाने से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चलने की उम्मीद है। पुलिस यह भी जांच कर रही है




