रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 18 IPS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय और सशस्त्र बल में भी पदस्थ किया गया है।

प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं
- अमनकुमार रमनकुमार झा (2021 बैच): ASP (ऑप्स), बीजापुर से SP (SIA), पुलिस मुख्यालय।
- अजय कुमार (2021 बैच): ASP (ऑप्स), नारायणपुर से SP (SIB), पुलिस मुख्यालय।
- आकाश श्री श्रीमाल (2021 बैच): ASP (ऑप्स), भानुप्रतापपुर से AIG (अ.अ.वि.), पुलिस मुख्यालय।
- अक्षय प्रमोद सबद्रा (2021 बैच): ASP (ऑप्स), नारायणपुर से AIG (योजना/प्रबंध), पुलिस मुख्यालय।
- आकाश कुमार शुक्ला (2021 बैच): ASP (ऑप्स), STF बघेरा से AIG (S.N.T.F.), पुलिस मुख्यालय।
- रोहित कुमार शाह (2021 बैच): ASP (ऑप्स), सुकमा से सेनानी, 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर।
- रविन्द्र कुमार मीणा (2021 बैच): ASP (ऑप्स), बीजापुर से SP (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध), पुलिस मुख्यालय।
- धोत्रे सुमीतकुमार दत्ताहारी (2021 बैच): CSP, जगदलपुर से ASP (ऑप्स), कांकेर।
- ईशु अग्रवाल (2022 बैच): सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर से ASP (ऑप्स), नारायणपुर।
- मयंक मिश्रा (2022 बैच): CSP, रायगढ़ से ASP (ऑप्स), सुकमा।
- वैशाली जैन (2022 बैच): CSP, राजनांदगांव से ASP (ऑप्स), जगदलपुर।
- विमल कुमार पाठक (2022 बैच): CSP, दर्री, कोरबा से ASP (ऑप्स), नारायणपुर।
- हर्षित मेहर (2022 बैच): CSP, दुर्ग से ASP (ऑप्स), कोंडागांव।
- राहुल बंसल (2022 बैच): CSP, अंबिकापुर से ASP (ऑप्स), बीजापुर।
- अंशिका जैन (2022 बैच): प्रशिक्षु, बिलासपुर से CSP, जगदलपुर।
- साकोर मानसी नानाभाउ (2023 बैच): प्रशिक्षु, रायपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर।
- आदित्य कुमार (2024 बैच): प्रशिक्षु, राजनांदगांव से CSP, राजनांदगांव।
- प्रतीक बंसोड़े (2024 बैच): प्रशिक्षु, कांकेर से CSP, अंबिकापुर।




