रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के नेतृत्व में सोमवार को राजधानी स्थित राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद भगत का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। उनके प्रवास के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार बैठकें निर्धारित हैं।
यह भी पढ़े :- सिंगापुर दौरे पर CM साय, ग्लोबल निवेशकों से करेंगे सीधी बात; उद्योग-तकनीक और रोजगार पर रहेगा फोकस
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद हैं। बैठक में प्रदेश संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक के बाद कनेक्ट सेंटर की टीम के साथ भी चर्चा प्रस्तावित है। इसके अलावा भगत के दौरे में पार्टी के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों और संगठनात्मक समितियों के पदाधिकारियों के साथ भी बैठकें निर्धारित हैं।




