भिलाई। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम ने आज सुबह करीब 6 बजे भिलाई स्थित केके चंद्राकर के आवास पर दबिश दी। टीम के पहुंचते ही इलाके में हलचल बढ़ गई। फिलहाल अधिकारी घर के अंदर दस्तावेजों और अन्य जरूरी सामान की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :- किरण सिंह देव के बाद कौन? तोखन साहू का नाम सबसे आगे, दिल्ली बुलाए गए केंद्रीय मंत्री
जानकारी के मुताबिक, केके चंद्राकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के PA रह चुके हैं। हालांकि, ED की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
2-3 गाड़ियों से पहुंची ED की टीम
बताया जा रहा है कि ED की टीम 2 से 3 वाहनों से केके चंद्राकर के आवास पर पहुंची है। सभी वाहन रायपुर पासिंग के बताए जा रहे हैं। करीब 5 से 6 अधिकारियों के घर के अंदर मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। सुरक्षा के मद्देनजर घर के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी की गई है।
कार्रवाई का कारण अभी स्पष्ट नहीं
ED की टीम द्वारा घर में दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच की जा रही है। हालांकि, यह कार्रवाई किस प्रकरण या जांच के सिलसिले में की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े व्यक्ति के आवास पर ED की दबिश के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल जांच जारी है और ED की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
नोट: ED की ओर से कार्रवाई के कारण और जांच में सामने आए तथ्यों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।




