नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति का आदेश जारी किया है। 30 अगस्त 2026 को जारी आदेश के तहत विभाग के 21 सहायक अभियंता (सिविल) को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कार्यपालन अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
यह भी पढ़े :- सूर्यदेव आज बदलेंगे नक्षत्र, इन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय
पदोन्नति के बाद अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-13, यानी ₹67,300 से ₹2,13,100 के वेतनमान में नियुक्त किया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर, कोटा, दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, रायगढ़, राजनांदगांव, तिल्दा और राजिम सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारी शामिल हैं।
पदोन्नत अधिकारियों की सूची
- एल.एन.एस. राठौर — सेतु परिक्षेत्र, रायपुर
- रामनारायण उसेण्डी — उपसंभाग, दोरनापाल
- बृजभूषण सिंह — संभाग क्रमांक-2, बिलासपुर
- दलगंजन रामचन्द साय — उपसंभाग, जांजगीर
- चंद्रभार सिंह करवार — उपसंभाग, कोटा
- मधु कुमार भौर्य — उपसंभाग, दंतेवाड़ा
- क्षीरसागर सेठ — सेतु उपसंभाग, मनेंद्रगढ़
- मोहन सिंह नागरे — रा.रा. उपसंभाग, मनेंद्रगढ़
- नेमेधन राम भगत — उपसंभाग, रायगढ़
- राजेन्द्र प्रसाद — छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉरपोरेशन, बिलासपुर
- अजय शिशील नाथ — रा.रा. परिक्षेत्र, रायपुर
- लावण्य पुष्प परगनिहा — कार्यालय प्रमुख अभियंता, रायपुर
- सत्येन्द्र साहू — सर्वे उपसंभाग, रायपुर
- के. विग्नेश कुमार — उपसंभाग क्रमांक-2, रायपुर
- अहमद नवाज दानिश — उपसंभाग, तिल्दा
- स्मिता मिश्रा पाणिग्राही — उपसंभाग क्रमांक-1, राजनांदगांव
- हर्षद साहू — कार्यालय प्रमुख अभियंता, रायपुर
- करन पन्दीरला — सेतु उपसंभाग, दंतेवाड़ा
- आदित्य ग्रोवर — उपसंभाग क्रमांक-1, बिलासपुर
- रोशन कुमार साहू — कार्यालय प्रमुख अभियंता, रायपुर
- मनीष कुमार साहू — उपसंभाग, राजिम
विभागीय कामकाज में आएगा बदलाव
इन पदोन्नतियों के बाद लोक निर्माण विभाग में कार्यपालन अभियंता स्तर पर प्रशासनिक बदलाव हुआ है। पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद विभागीय योजनाओं, निर्माण कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं के संचालन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। माना जा रहा है कि इससे विभागीय कार्यों के बेहतर समन्वय और निर्माण गतिविधियों को गति देने में मदद मिलेगी।




