रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में B.Sc. द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी विषय के प्रश्नपत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छात्रों और ABVP ने पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने, उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़े :- काली मंदिर में देर रात चोरी: दानपेटी से नकदी व सोने-चांदी के जेवर पार, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध
मामला ‘Pest Management in Crops and Stored Grains-I’ (AENT 221) विषय की परीक्षा से जुड़ा है। शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है।

हालांकि, IGKV के कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक ने कहा कि अब तक पेपर लीक होने का कोई सबूत नहीं मिला है। उनके मुताबिक परीक्षा नियंत्रक को बाहरी व्यक्ति की ओर से ई-मेल के जरिए शिकायत मिली थी। प्रारंभिक जांच में कथित लीक पेपर की सामग्री वास्तविक प्रश्नपत्र से अलग और AI जनरेटेड पाई गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों के हित को देखते हुए मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी और जरूरत पड़ने पर पुलिस को भी जांच सौंपी जाएगी।
फिलहाल सवाल यही है कि प्रश्नपत्र वास्तव में लीक हुआ था या वायरल किया गया कथित पेपर फर्जी था—इसका खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद होगा।




