रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तारी के बाद उन्हें मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया।
यह भी पढ़े :- शनि का बड़ा गोचर: 3 राशियों को मिलेगी साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति, 3 पर शुरू होगा नया प्रभाव
ED ने अदालत से रामगोपाल अग्रवाल की कस्टोडियल रिमांड की मांग की थी। सुनवाई के बाद अदालत ने जांच एजेंसी की मांग स्वीकार करते हुए उन्हें पांच दिन की ED रिमांड पर भेज दिया।
रिमांड के दौरान ED उनसे शराब घोटाले और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े लेनदेन, दस्तावेजों और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि कथित घोटाले में उनकी भूमिका क्या रही और धन के लेनदेन से उनका किस तरह संबंध रहा।
पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद रामगोपाल अग्रवाल को 17 अगस्त 2026 को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। अब उनकी पूछताछ के दौरान सामने आने वाली जानकारी पर जांच एजेंसी की आगे की कार्रवाई निर्भर करेगी।




