चेन्नई : कावेरी जल विवाद पर एक जनसभा के दौरान अभिनेत्री तृषा को लेकर की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी के मामले में राजनीतिक विवाद गहरा गया है। चेन्नई पुलिस ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार सुबह उनके नीलांगरई स्थित आवास से हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़े :- पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता
पुलिस कार्रवाई के विरोध में DMK कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और ईसीआर (ECR) रोड को बाधित करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस बल ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्थिति को नियंत्रित कर समर्थकों को रास्ते से हटा दिया।
क्या है पूरा मामला?तंजावुर में कावेरी विवाद को लेकर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उदयनिधि स्टालिन राज्य सरकार पर निशाना साध रहे थे। भाषण के दौरान जब वे मुख्यमंत्री पर हमला बोल रहे थे, तभी भीड़ में से कुछ लोगों ने अभिनेत्री तृषा का नाम लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उदयनिधि द्वारा दी गई प्रतिक्रिया को कथित तौर पर अमर्यादित और द्विअर्थी (double meaning) माना गया।



