रायपुर के शंकर नगर मेन रोड पर आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक यूनीपोल पर चढ़ गई और नीचे कूदने की धमकी देने लगी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।
यह भी पढ़े :- वन मंत्री केदार कश्यप ने दी चंद्रेश पात्र को शुभकामनाएं, कहा – साय सरकार में शिक्षा से बदल रहा बस्तर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी ऊंचाई पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्ला रही थी। वह बार-बार नीचे कूदने की बात कह रही थी, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची।
रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान पुलिस ने इलाके में सुरक्षा घेरा बनाकर यातायात को नियंत्रित किया।
फिलहाल युवती के यूनीपोल पर चढ़ने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




