Nashik में Tata Consultancy Services (TCS) से जुड़े कथित जबरन धर्मांतरण, यौन शोषण और मानसिक उत्पीड़न मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रही महिला आरोपी Nida Khan को पुलिस ने Chhatrapati Sambhajinagar से गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े :- शनिश्चरी अमावस्या से पहले शुक्र राशि परिवर्तन, कई राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
यह कार्रवाई नासिक क्राइम ब्रांच और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के मुताबिक, 25 मार्च से फरार चल रही निदा खान की तलाश में दो विशेष टीमें लगातार जुटी हुई थीं। आखिरकार उसे नारेगांव स्थित कैसर कॉलोनी के एक फ्लैट से हिरासत में लिया गया।
परिवार के साथ फ्लैट में छिपी थी आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस फ्लैट से निदा खान को गिरफ्तार किया गया, वहां उसके माता-पिता, भाई और मौसी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को देर रात अदालत में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
इससे पहले स्थानीय अदालत निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है। SIT ने अदालत में जांच रिपोर्ट पेश करते हुए आरोपी की जमानत का विरोध किया था। वहीं 20 अप्रैल को अदालत ने अंतरिम सुरक्षा देने से भी इनकार कर दिया था।
अब तक 9 एफआईआर दर्ज
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें एक मामला देवलाली कैंप पुलिस थाने में और बाकी मामले मुंबई नाका थाने में दर्ज हैं।
इस केस में निदा खान से पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले के मुख्य आरोपी Saifi Sheikh और Raza Memon बताए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा- मामला बेहद गंभीर
Devendra Fadnavis ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इसकी गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि टेक हब में कथित यौन शोषण और धार्मिक भावनाएं आहत करने जैसी गतिविधियों के पीछे कौन लोग शामिल हैं।



