रायपुर। राजधानी में पुलिस महकमे के भीतर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 136 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। तबादलों की विस्तृत सूची भी सार्वजनिक कर दी गई है।
यह भी पढ़े :- पश्चिम बंगाल में BJP का CM कौन? 9 मई को होगा नए मुख्यमंत्री का शपथग्रहण
जारी आदेश के मुताबिक, तबादला सूची में 2 सब-इंस्पेक्टर (SI), 16 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) तथा 118 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। इन सभी को उनके वर्तमान थानों से हटाकर नए थानों, चौकियों और विभिन्न इकाइयों में पदस्थ किया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं, कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मियों के स्थानांतरण से कार्यप्रणाली में संतुलन और पारदर्शिता लाने का प्रयास किया जाता है।
रायपुर जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए स्थानों पर पदस्थ पुलिसकर्मियों से अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपेक्षा की गई है।




