रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम कल बुधवार 29 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी है।
यह भी पढ़े :- सुकमा जहाँ सड़कें खत्म होती हैं, वहाँ से शुरू होती है उम्मीद की नई किरण
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर बताया कि बुधवार दोपहर 2:30 बजे हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से जारी किए जाएंगे।
मंत्री यादव ने कहा कि यह सिर्फ अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन तथा अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी छात्रों से धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक रूप से स्वीकार करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हर परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है और प्रत्येक विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं।



