रायपुर, 16 अप्रैल। School Holiday : छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पूरे प्रदेश में समय से पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।
प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 16, 2026
इसी को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश को पूर्व निर्धारित तिथि से पहले लागू करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून तक घोषित किया है -…
40 डिग्री पार तापमान बना वजह
प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। गर्मी के चलते बच्चों की तबीयत खराब होने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिसके बाद सरकार ने तुरंत यह निर्णय लिया।
20 अप्रैल से लागू होगा आदेश
सरकार के आदेश के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे। यह निर्णय सरकारी, निजी और अनुदान प्राप्त सभी स्कूलों पर लागू होगा।
बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता
सरकार ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि भीषण गर्मी के बीच किसी तरह की परेशानी न हो। CamScanner 16-04-2026 14.46



