कोंडागांव। जिले के केशकाल विकासखंड क्षेत्र में अवैध गांजा खेती के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मक्के की फसल के बीच छिपाकर गांजा उगाने वाले दो किसानों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़े :- रामनवमी पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा हमला, कहा- भगवान राम की पूजा करें, सद्बुद्धि मांगें
यह कार्रवाई पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की। ग्राम स्तर पर मिली सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और खेतों का निरीक्षण किया, जहां मक्के की पंक्तियों के बीच गांजा के बड़े-बड़े पौधे छिपाकर लगाए गए थे।
कार्रवाई के बाद पूरी फसल की जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि इससे पहले दुर्ग, बलरामपुर और रायगढ़ जिलों में भी अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आ चुके हैं। वहां तरबूज और ककड़ी की फसल के बीच करीब एक एकड़ में अफीम उगाई जा रही थी, जिस पर पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की थी।
फिलहाल कोंडागांव में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध नशे के कारोबार पर एक बार फिर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है।



